दिल्ली में चल रहे लगातार किसान आंदोलनों के बीच हरियाणा निकाय चुनाव का रिजल्ट आ चुका है हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है दिल्ली किसान आंदोलन में सबसे ज्यादा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के किसान शामिल हैं किसान आंदोलन को लगभग अब 1 महीने से ऊपर का समय हो गया है ।

हरियाणा में हाल ही में 27 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी यह चुनाव कुल 7 सीटों पर हुआ था इसमें पंचकूला, सोनीपत, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद और सापला, धारूहेड़ा , उकलाम नगर पालिका की सीटें शामिल है ।
साथ में से भारतीय जनता पार्टी को और उसके गठबंधन के सहयोगी जननायक जनता पार्टी को 5 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है बीजेपी के खाते में पंचकूला नगर निगम और रेवाड़ी नगर परिषद की सीट गई ।
मेयर की कुल 3 सीटों में 1 सीट बीजेपी , 1 सीट कांग्रेस और 1 सीट हरियाणा जन चेतना पार्टी के खाते में गई , पंचकूला भाजपा सोनीपत कांग्रेसी और अंबाला हजपा के खाते में गई । अक्सर शहरी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहता है परंतु हरियाणा में हुए नगर निगम के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा । अंबाला भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ था परंतु इस पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है ।
रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है बीजेपी उम्मीदवार पूनम यादव ने 25975 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार उपमा यादव 23878 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं , कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रम यादव 15271 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे ।
नगर पालिका की सभी 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, सापला नगर पालिका अध्यक्ष पर जीते हुए उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिनको कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त था ।

0 टिप्पणियाँ