ईटानगर । भारतीय जनता पार्टी का लोकल बॉडी इलेक्शन में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है हैदराबाद, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर डीडीसी इलेक्शन में मिली जीत के बाद भाजपा को एक और सफलता अरुणाचल के जिला परिषद और नगर निगम पंचायत चुनावों में मिली है ।
अरुणांचल प्रदेश में लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए मतदान 22 दिसंबर को हुआ था जिसमें लगभग 73 फीसद मतदान हुआ मतगणना 26 और 27 दिसंबर को सम्पन्न हुई ।
राज्य में कुल 242 जिला परिषद और 8175 ग्राम पंचायत की सीटें हैं 98 जिला परिषद 6168 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन निर्विरोध हुआ था इसके अलावा 110 सीटें विभिन्न कारणों से खाली रहीं जिस पर उपचुनाव कुछ समय के बाद होगा ।
22 सितंबर को मतदान 142 जिला परिषदों 1670 ग्राम पंचायतों 2 शहरी निकायों ईटानगर व पासीघाट नगर निगम की 28 में से 23 वार्डों के लिए हुआ था और इन सीटों पर मतगणना 26 और 27 दिसंबर को हुई ।
पासीघाट नगर निगम - पासीघाट नगर निगम सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गयी है , इस सीट पर पासीघाट नगर निगम की 8 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है कांग्रेस के खाते में 8 में से 2 सीटें गई हैं। इसके पहले पासीघाट नगर निगम पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा था ।
ईटानगर नगर निगम - इटानगर नगर निगम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है यहां पर कुल 20 सीटें हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली 20 में से बीजेपी के खाते में 10 सीटें गई हैं , जेडीयू ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है और एनपीपी के खाते में 1 सीट गई हैं कांग्रेस का इटानगर में खाता भी नहीं खुल सका। यहां जेडीयू का प्रदर्शन काफी शानदार रहा जेडीयू के 6 विधायकों पंचायत चुनाव के रिजल्ट से 1 दिन पहले हैं बीजेपी ज्वाइन किया है ऐसे में जेडीयू का यह प्रदर्शन काफी अच्छा माना जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य परिणाम - जिला पंचायत सदस्योंं की कुल 242 सीटें हैं जिसमें से 8 सीटों पर रिजल्ट अभी अघोषित है , जिला पंचायत की 185 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है वहीं कांग्रेस केेे खाते में 11 सीटें आई हैं । जेडीयू 9 सीटें, PPA ने 3 सीटें और एनपीपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की हैै निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है ।


0 टिप्पणियाँ