जम्मू - कश्मीर में हुये जिला विकास परिषद [DDC] के चुनाव में कल देर रात तक नतीजे सामने आए जिसमें गुपकार गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली है , जम्मू-कश्मीर से धारा - 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर घाटी में यह पहला चुनाव था जिसमें जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
    जम्मू कश्मीर के कुल 20 जिलों में डीडीसी के अंतर्गत 280 सीटें आती हैं 3 सीटों पर चुनाव आयोग ने 8 चरणों में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। जिस पर मतगणना 22 दिसंबर को प्रारंभ होकर आज सुबह तक खत्म हुई है ।


 डीडीसी के इस चुनाव में जम्मू जो कि हिंदू बहुल इलाका है उसमें उम्मीदों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली वहीं कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन को शानदार जीत मिली है । 
       जम्मू के 10 में से 6 जिला परिषदों में भाजपा को जीत मिली है वहीं कश्मीर घाटी के 10 जिला परिषदों में लगभग 9 जिलों में गुपकार गठबंधन को जीत मिलती हुई नजर आ रही है । 

 DDC के चुनाव में गुपकार गठबंधन को 110 सीटों पर , भाजपा को  75 और कांग्रेस को 26 सीटों पर जीत मिली है भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है । 
    
गुपकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस,  पीडीपी, सीपीआईएम समेत कुल 7 दल शामिल हैं । जिसमें प्रमुख रुप से नेशनल कॉन्फ्रेंस को 67 , पीडीपी को 27 सीपीएम को 5 और जेकेपीसी को 8 सीटें मिली हैं । 
हाल ही के दिनों में पीडीपी और कांग्रेस से अलग होकर कुछ नेताओं ने नई पार्टी जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी बनाई थी और इस पार्टी जेकेएपी को भी 12 सीटों पर जीत हासिल  हुई है जेकेएपी ने कई सीटों पर गुपकार गठबंधन के वोट काटकर बड़ा नुकसान पहुंचाया है ।
जम्मू कश्मीर में हुए डीडीसी इलेक्शन में भारी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की निर्दलीयों की बड़ी संख्या में जीत जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दलों और अन्य राष्ट्रीय दलों के विकास के दावों और विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है शायद इसीलिए इस बार जम्मू कश्मीर की जनता ने पार्टी से उठकर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी भारी संख्या में जिताया है ।
 जम्मू कश्मीर डीडीसी इलेक्शन में कुल 50 निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे ।