समाजवादी पार्टी को मिला एक और पार्टी का समर्थन अखिलेश पर जताया भरोसा ।

वेलफेयर पार्टी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 क्यू आर इलियास ने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंट की। इस भेंटवार्ता में सन् 2022 के चुनावों की रणनीति पर परस्पर चर्चा की गई। वेलफेयर पार्टी ऑफ इण्डिया चुनावों में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेगी और बहुमत में जीत के साथ श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
   वेलफेयर पार्टी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सर्वश्री ए.सुब्रमनी तथा सुश्री सीमा मोहसिन राष्ट्रीय महासचिव, श्री रविशंकर त्रिपाठी उपाध्यक्ष तथा श्री सिराज तालिब राष्ट्रीय सचिव ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। 
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र पर संकट है। भाजपा ने विकास के मामले पर नकारात्मक एजेण्डा अपना रखा है। किसानों और नौजवानों के मुद्दों को समाजवादी सरकार बनने पर समय सीमा में हल किया जाएगा। आदिवासियों को वन का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
    डाॅ0 क्यू आर इलियास ने कहा कि विकास के काम करने का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। लोग भाजपा की कुनीतियों से तंग है। समाजवादी सरकार कानून का राज बहाल करेगी। 
                                                   (राजेन्द्र चौधरी)
                                                    मुख्य प्रवक्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ